नरसिंहपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर संभाग के नरसिंहपुर के सुआतला थाना के कुमरोडा गांव के पास जबलपुर के दो नामी अपराधियों को नरसिंहपुर पुलिस ने मार गिराया। दोनो पर हत्या ,लूटपाट,अवैध बसूली सहित अन्य मामले दर्ज थे। अपराधियों के नाम जबलपुर के विजय यादव 30वर्ष ,समीर खान बताये जा रहे है। मारे गए बदमाशों पर जबलपुर के कांग्रेस नेता राजू मिश्रा और कुक्कू पंजाबी की हत्या का है आरोप। मुठभेड़ में एएसपी राजेश तिवारी, गोटेगांव टीआई प्रभात शुक्ला और एक प्रधान आरक्षक राजेश शर्मा भी घायल हुए हैं। पुलिस के आला अधिकारी घटना स्थल पर पहुंच गए हैं। वहीं जबलपुर शहर में सुरक्षा व्यवस्था बढा दी गई है।