इंदौर। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन की पत्नी हिलेरी क्लिंटन 11 मार्च को इंदौर आएंगी। जिसके बाद वे एक निजी कार्यक्रम में शिरकत करेंगी। इस दौरान हिलेरी क्लिंटन कुछ बिजनसमैन और शिक्षाविदों से भी भेंट करेंगी।

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन की पत्नी एवं अमेरिकी राजनीतिक दिग्गज हिलेरी क्लिंटन के दौरे की जानकारी सर्वजनिक नहीं की गई है। बताया जा रहा है कि सुरक्षा के चलते उनके दौरे को गोपनीय रखा गया है। हालांकि अमेरिका की सुरक्षा एजेंसियों ने इंदौर पुलिस के साथ बैठक कर हिलेरी क्लिंटन के दौरे को लेकर चर्चा की है।

डीआईजी हरिनारायणचारी मिश्र ने बताया कि हिलेरी क्लिंटन इंदौर के साथ ही आस-पास के जिलों में भी जाएंगी, लेकिन सुरक्षा की दृष्टी से दौरे की जानकारी गोपनीय रखी गई है। इससे पहले भी कई बार भारत के दौरे पर आ चुकीं हैं। गौरतलब है कि अमेरिका में 2016 में हुए राष्ट्रपि पद के चुनाव में हिलेरी को डोनाल्ड ट्रंप से हार मिली थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *