राजगढ़। अभी कुछ दिन पहले ही राजगढ़ के एनएच 52 पर देशी शराब की दुकान के सामने एक 4 पहिया वाहन ने मोटर बाइक सवार को ज़ोरदार टक्कर मारी थी जिसमे पीछे बैठी महिला की मौके पर ही मौत हो गई थी और बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया था। कल रात फिर एक भयंकर हादसा राजगढ़ के एनएच 52 पर पीपलबे आश्रम के यंहा रात्रि 8 बजे के लगभग हुआ है, जंहा एक अज्ञात वाहन की टक्कर से 1 बाइक पर सवार 4 लोगों मे से 3 की मौके पर ही मौत हो गई, जिसमे से 2 सगे भाई बताए जा रहे है, एक अन्य को गंभीर चोट आने के कारण ब्यावरा के सिविल अस्पताल से भोपाल रेफेर किया गया है।

जानकारी के अनुसार चारों मजदूर थे और मजदूरी करके घर लौट रहे थे। मृतकों के नाम गोरधन पुत्र प्रेमा जी, कमल पुत्र प्रेमा जी, बद्री पुत्र प्रेम सिंह हैं। ये भेनपुरा (माचलपुर) झांजदपुर के रहने वाले थे। हादसा इतना भयानक था कि बाइक के साथ शवो के भी परखच्चे उड़ गए। हादसे में गंभीर घायल मोहर सिंह को प्राथमिक उपचार के बाद भोपाल रेफेर किया गया। सूचना पर एस पी राजगढ़ ने घटनास्थल पर पुलिसकर्मियों के साथ एम्बुलेंस भिजवाकर, घायल को ब्यावरा पहुचाया जंहा से घायल को भोपाल रेफर किया गया।

समाचार लिखे जाने तक पुलिस एक्सीडेंट करके भागे वाहन का पता नहीं लगा पाई है। नेशनल हाईवे नंबर 52 पर सड़क दुर्घटनाओं की संख्या बढ़ती जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *