शिवपुरी। मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले के पिछोर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा कार्यकर्ताओं पर पुलिस द्वारा झूठे मुकदमे लादे जाने और स्थानीय विधायक केपी सिंह की मनमानी को लेकर आज भाजपा कार्यकर्ताओं ने गिरफ्तारी दी। जिसमें भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान राज्य सभा सांसद प्रभात झा और स्थानीय सांसद केपी यादव ने पुलिस को अपनी गिरफ्तारी दी। इस दौरान पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान को पुलिस ने मंच से गिरफ्तार किया और बाद में थाने पर ले जाकर उनको मुचलके पर रिहा कर दिया गया। शिवपुरी में आज भाजपा द्वारा जेल भरो आंदोलन रखा था जिसमें भाजपा नेताओं ने प्रदेश की कमलनाथ सरकार के खिलाफ जमकर आक्रोश व्यक्त किया।
इस मौके पर पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कमलनाथ सरकार पर आरोप लगाया कि पिछोर विधानसभा में स्थानीय कांग्रेस विधायक केपी सिंह के कहने पर भाजपा कार्यकर्ताओं पर झूठे प्रकरण दर्ज किए जा रहे हैं। पुलिस थानों में प्रताडना से मौतें हो रही है। पुलिस सत्ताधारी दल के इशारे पर काम कर रही है। अब यह नहीं चलेगा शिवराज अब शांत नहीं बैठेगा।
शिवराज ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता इसका जवाब देंगे और पुलिस की मनमानी जारी रही तो भोपाल तक यह आवाज गूजेंगी। शिवराज ने कहा कि इस अन्याय के खिलाफ हम कार्यकर्ता के लिए गोली खा लेंगे और खून बहा देंगे। उन्होंनें चेतावनी देते हुए कहा कि यह डंडा खेल बंद होना चाहिए। लोकतंत्र इसकी इजाजत नहीं देता है। पिछोर में हमारे कार्यकर्ताओं के साथ अन्याय किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जनता सब देख रही है। जनता व कार्यकर्ताओं को कुचलने का खेल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बरसते पानी के बीच यहां पर लगभग 10 से 15 हजार लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *