भोपाल। मध्यप्रदेश की उन तीनों राज्यसभा सीटों का चुनाव परिणाम आ गया है जिसके कारण राज्य में सत्ता परिवर्तन हो गया। भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार ज्योतिरादित्य सिंधिया एवं सुमेर सिंह सोलंकी चुनाव जीत गए हैं। कांग्रेस के पास सिर्फ एक सीट रही। दिग्विजय सिंह फिर से सांसद चुने गए। कांग्रेस के दूसरे प्रत्याशी फूल सिंह बरैया चुनाव हार गए हैं।
लोकसभा चुनाव हारने के बाद से ज्योतिरादित्य सिंधिया के पास किसी भी प्रकार का पद नहीं था। वह कांग्रेस पार्टी में प्रदेश अध्यक्ष का पद जाते थे परंतु उनका जबरदस्त विरोध किया गया। इसके बाद उन्होंने कांग्रेस के पास आरक्षित राज्यसभा सीट के लिए दावेदारी पेश की परंतु यहां भी उनके साथ गुटबाजी की गई। जब ज्योतिरादित्य सिंधिया को पूरा विश्वास हो गया कि कमलनाथ और दिग्विजय सिंह उन्हें किसी भी स्थिति में राज्यसभा सदस्य निर्वाचित होने नहीं देंगे तो उन्होंने पार्टी बदलने का फैसला किया और अपने 16 विधायकों के साथ भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए।
भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया 56 विधायकों के वोट मिले (एक वोट निरस्त हो गया) कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी श्री दिग्विजय सिंह को 57 वोट मिले। (कोरोनावायरस से पीड़ित विधायक कुणाल चौधरी PPE किट में वोट डालने आए।) भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी श्री सुमेर सिंह सोलंकी को 55 वोट मिले। (जीतने के लिए 52 जरूरी थे।) कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी फूल सिंह बरैया को मात्र 36 वोट मिले। फूल सिंह बरैया चुनाव हार गए।