मुरैना। मुरैना में कोरोना कहर लगातार जारी है। आज मुरैना में कोरोना के दस से अधिक पोजीटिव केस पाये गये हैं। बडी बात यह है कि मुरैना के नगर निगम कमिश्रर अमर सत्य गुप्ता की भी रिपोर्ट कोरोना पोजीटिव आई है। उसको लेकर मुरैना नगर निगम मुख्यालय में हडक़ंप मच गया है। कोरोना रिपोर्ट पोजीटिव आते ही मुरैना जिला प्रशासन ने नगर निगम कमिश्रर को तत्काल ही उनके सरकारी बंगले पर क्वारेंन्टाइन कर दिया है। जहां उनका उपचार जारी है। वहीं नगर निगम मुख्यालय को भी सेनेटाइज कर कुछ दिनों के लिये बंद किया जा सकता है।