भोपाल। प्रदेश में हुए निकाय चुनावों के अतर्गत 114 निकायों की मतगणना के नतीजे गुरूवार को घोषित हो गए। इन नतीजों में भाजपा ने एक बार फिर अपना दबदबा कायम रखते हुए जीत का परचम लहराया है।
पहले चरण में हुए चुनावों के नतीजों के अनुसार प्रदेश की 9 नगर निगमों में भाजपा के उम्मीदवारों ने मेयर पद पर जीत दर्ज की है। नगर पालिकाओं के नतीजों में भी भाजपा आगे रही है। पार्टी ने 10 नगर पालिकाओं जीत दर्ज की है वहीं कांग्रेस को 6, बसपा को एक और निर्दलीय को 2 पर जीत मिली है। नगर परिषदों में 44 पर भाजपा, 17 सीटों पर कांग्रेस व 11 सीटों पर निर्दलीय प्रत्याशियों ने कब्जा किया।