हिंदी सिनेमा में बेहतरीन अदाओं और अभिनय से ढाई दशकों तक लोगों को अपना दीवाना बनाने वाले शशि कपूर का कल देर शाम निधन हो गया। मुंबई के कोकिलाबेन धीरुभाई अंबानी अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली। वो 79 वर्ष के थे। अभिनेता शशि कपूर का अंतिम संस्कार सांताक्रूज में आज दोपहर 12 बजे होगा। उनके अंतिम संस्कार की तैयारियां शुरु हो चुकी है। जैसे ही शशि कपूर के बच्चे संजना कपूर और करण कपूर अमेरिका से भारत पहुंचेंगे उसके बाद ही उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। इस बीच शशि कपूर के पार्थिव शरीर को उनके घर जानकी कुटीर ले जाया गया है। शशि कपूर के निधन से पूरे बॉलीवुड में शोक की लहर है। संजय दत्त से लेकर तमाम बड़े अभिनेता उनके अंतिम दर्शन के लिए उनके निवास स्थान पहुंच चुके हैं।
वहीं दूसरी तरफ सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ने शशि कपूर की याद में एक ब्लॉग लिया है। अमिताभ बच्चन, शशि कपूर के काफी करीबी थे। दोनो ने एक साथ ‘दीवार’, ‘सुहाग’, ‘त्रिशूल’ जैसी फिल्मों में काम किया था। अमिताभ बच्चन ने रूमी जाफरी के एक शेर से अपने ब्लॉग की शुरुआत की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *