55555555555555555555555555555555555555555 भिण्ड। भगवान महावीर स्वामी के जन्म कल्याणक के अवसर पर राष्ट्रसंत विहर्ष सागर महाराज ने कहा कि पर्यावरण की रक्षा के लिए हमे वृक्षो को लगाने का संकल्प लेना होगा आज हम भगवान महावीर स्वामी का जन्म कल्याणक महोत्सव मना रहे जिसमें 108 वृक्ष लगाने का संकल्प लिया है नगर के सामाजिक संगठनो को अपनी-अपनी पूर्ण जिम्मेदारी सेे स्थानो का चयन कर वृक्षो का रोपण करना होगा प्रारंभ मे नगर मे प्रवेश के दौरान पूर्व सांसद के निवास से हो चुकी है जिसमे आज नगर पालिका परिसर के पौधे लगाने का अवसर मिला है इसीलिए सभी संगठनो को इस पुनीत कार्य मे सहयोग करना चाहिए जिससे पर्यावरण की रक्षा हो सके। इस अवसर पर राष्ट्रसंत मुनि विहर्ष सागर ससंघ के साथ पुलिस अधीक्षक नवनीत भसीन, विधायक नरेंद्र सिंह कुशवाह, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष संजीव सिंह कुशवाह, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती कलावती मिहोलिया, नगरपालिका सी.एम.ओ. जे एन पारा, वीरेंद्र जैन वकील, सोनू जैन विनोद, स्नेहलता जैन, कल्पना जैन, सीमा जैन, बबीता जैन, गीता जैन, अल्का जैन एवं प्रज्ञ संघ, पार्श्वनाथ युवा संगठन एवं हर्ष बहुमंडल द्वारा नगर पालिका परिसर वृक्षारोपण किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *