ग्वालियर। मध्यप्रदेश के भिण्ड शहर की हाउसिंग कालोनी निवासी अशोक कुमार गुप्ता का अश्लील वीडियो बनाकर ठगने वाले गिरोह के तीन सदस्यों को ग्वालियर पुलिस ने पकड़ा है। इनमें 2 महिलाएं शामिल हैं। गिरोह इन महिलाओं के माध्यम से प्रतिष्ठित लोगों को फंसाकर उनके अश्लील वीडियो बनाकर ठगता था। गिरोह के दो सदस्य फरार हैं। पकड़े गए सदस्यों से अलग-अलग पूछताछ में शहर के कुछ और लोग भी उनके शिकार होने की बात पता चली है।
ग्वालियर के झांसी रोड थाना पुलिस ने शहर के प्रतिष्ठित लोगों को किसी काम के बहाने बुलाकर फिर उनका अश्लील वीडियो बनाकर ठगने वाले पांच सदस्यीय गिरोह के तीन सदस्यों को पकड़ा है। दो दिन पहले चंबल संभाग के दतिया के सेवढ़ा में सरकारी उप कोषालय में पदस्थ लेखाधिकारी अशोक कुमार गुप्ता 49 वर्ष ने झांसी रोड थाने में शिकायत की थी कि सितंबर माह में उनके पास लगातार एक युवती के कॉल आए। उसने किसी जरूरी काम से मिलने की बात कही पर वह टालते रहे। एक दिन परेशानी में फंसे होने की बात कहकर युवती ने विक्की फैक्ट्री इलाके में बुलाया। अशोक कुमार गुप्ता पहुंचे तो युवती पास ही एक कमरे पर ले गई। यहां पहले से ही एक महिला व पुरुष तैयार थे। यहां युवती ने अपनी चाहत का इजहार करते हुए अशोक को रोके रखा। इसी समय पहले से मौजूद महिला-पुरुष आ धमके। इस पर युवती ने अशोक पर दुष्कर्म के प्रयास का आरोप लगाया। इस दौरान लेखापाल अशोक गुप्ता के साथ युवती ने कुछ अश्लील क्लिप भी बना लिए थे। उसे ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। दो किश्तों में उससे 4.75 लाख रुपए भी ऐंठ लिए। जब यह शिकायत थाने पहुंची तो पुलिस ने घेराबंदी कर ठगने वाले गिरोह के तीन सदस्यों को पकड़ लिया। इसमें ठगने वाली अराजू पठान, आशा चैरसिया, गोलू चैरसिया निवासी विक्की फैक्ट्री पकड़े गए हैं, जबकि गिरोह के दो सदस्य यूसुफ पठान व आशीष यादव फरार हैं।
प्ुलिस सूत्रों के मुताबिक पकड़े गए ठग जिस तरह से पुलिस को पूछताछ में जवाब दे रहे हैं, उससे साफ है कि यह उनका पहला प्रकरण नहीं है। वह शहर के अन्य प्रतिष्ठित लोगों को ठगी का शिकार बना चुके हैं। यह शहर के अन्य प्रतिष्ठित लोगों को इसी तरह ब्लैकमेल कर चुके हैं। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *