ग्वालियर। मध्यप्रदेश के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर आज सुवह फिर घर से झाडू लेकर निकले। ग्वालियर में वास्तविक सफाई अभियान शुरू किया। वे अपने साथियों के साथ बिरला नगर स्थित वार्ड 16 के न्यू कॉलोनी पहुंचे, यहां एक नाला चोक था। मंत्री तोमर खुद नाले में उतरे और फावड़े से अंदर की गंदगी को बाहर निकाला। इस दौरान क्षेत्र के लोग और मंत्री के समर्थक भी उनका सहयोग कर गंदगी को हटाने लगे। नाला चोक होने से इसका गंदा पानी लोगों के घरों में घुस रहा था। मंत्री के इस अंदाज को देख क्षेत्र के लोग भी अचंभित नजर आए। यह पहला मामला नहीं है जब प्रद्युम्न सिंह तोमर इस अंदाज में नजर आए हों। दीपावली के बाद भी वे झाडू थामकर शहर की सड़कों पर सफाई करने निकल पड़े थे।

शनिवार को ही प्रद्युम्न सिंह तोमर ग्वालियर रेलवे स्टेशन पहुंचे थे और स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर चार पर पहुंचकर टॉयलेट साफ किया एवं झाडू लगाई। दरअसल मंत्री तोमर के फोटो को कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने भी सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था। इसके बाद तोमर का हौसला और बढ़ गया और वो अब शहर की सफाई में जुट गए है। इसको लेकर उन्होंने वास्तविक सफाई अभियान भी शुरू कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *