गुना। मध्यप्रदेश के गुना जिले के राघौगढ स्थित जेपी इंजीनियरिंग यूनिवर्सिटी की छात्रा अपर्णा दुबे का चयन दुनिया की पांच सबसे बडी कंपनियों में से एक गूगल में हुआ है। हालांकि, अभी उनकी बीटेक (कंप्यूटर साइंस) की पढाई पूरी भी नहीं हुई है। नगरीय प्रशासन मंत्री जयवर्धन सिंह और पूर्व केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अर्पणा की तारीफ की है। सीताराम कॉलोनी में रहने वाली अपर्णा के पिता नरेंद्र दुबे और माताजी का नाम वंदना दुबे है। अर्पणा ने शुरुआती पढाई शहर के वंदना कॉन्वेंट से पूरी की है।

यूनिवर्सिटी में कैंपस सिलेक्शन के दौरान गूगल की ओर से अर्पणा को यह ऑफर मिला है। इसके लिए लिखित परीक्षा के अलावा चार राउंड के इंटरव्यू भी हुए।

पूरे प्रदेश से गूगल ने दो लोगों का चयन किया है। यूनिवर्सिटी की वह एकमात्र छात्रा हैं, जिन्हें इतनी बडी कंपनी में जॉब मिला। उन्हें तकनीकी सलाहकार के तौर पर चुना गया है।
मंत्री जयवर्धन सिंह ने बताया कि मेरे निर्वाचन क्षेत्र में एक इंजीनियरिंग विश्वविद्यालय में पढ़ने वाली एक छात्रा को देखने पर गर्व है। राघोगढ़ को गूगल में एक उच्च प्रोफाइल नौकरी मिली है। हमारे देश में बहुत प्रतिभा है जो गुणवत्ता की शिक्षा तक पहुंचने के साथ महान चीजें हासिल कर सकते हैं।
ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अपर्णा दुबे को बधाई दी है। उन्होंने जयवर्धन सिंह के ट्वीट को रिट्वीट करके बधाई दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *