भोपाल। भारतीय जनता पार्टी पूर्व मंत्री सरताज सिंह पर जल्द ही कार्रवाई कर सकती है। मंगलवार शाम को भाजपा के प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक में भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष नंदकुमार सिंह चौहान ने कहा कि कुछ लोग पार्टी के खिलाफ सिर उठा रहे हैं। इन्हें जल्द ही रोकना पड़ेगा। उन्होंने सरताज सिंह का नाम लेकर कहा कि वे जिस तरह की बयानबाजी कर रहे हैं, बहुत दुखी करने वाली है। उन्हें पार्टी ने क्या नहीं दिया?
बैठक में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी मौजूद थे। शिवराज ने सभी पदाधिकारियों से कहा कि अब चुनाव में
समय नहीं बचा है। युद्ध का मैदान सामने है। बातचीत के दौरान सीएम ने यह भी कहा कि मंदसौर किसान आंदोलन में हमसे चूक हुई है और इससे हमें नुकसान पहुंचा है।