होशंगाबाद ! बुधवार दोपहर हुई एक सनसनी घटना से पूरा शहर स्तम्भ रह गया। शहर के चंदन नगर, रसूलिया में एक व्यक्ति अपनी पत्नी व बेटी की निर्मम हत्या करने के बाद खुद भी फांसी पर झूल गया। सूचना पर घटना स्थल पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है। पुलिस हत्या व आत्महत्या के पीछे के कारणों की जांच कर रही है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार संजय फसाटे (49) सेक्युरिटी पेपर मिल में असिस्टेंड स्टोर कीपर के पद पर कार्यरत था। संजय अपनी पत्नी प्रीति (41) व बेटी मिम्मी (11) के साथ चंदन नगर फेस-2 में मकान में रहता था। उसी मकान में नीचे उसके पिताजी आरके फसाटे जो कि पेपर मिल से सेवानिवृत सहायक प्रबन्धक है और मां रहती थी। पुलिस के अुनसार संजय ने अपनी पत्नी प्रीति और बेटी सिम्मी की हत्या करने के बाद स्वयं फांसी पर लटक गया। पुलिस का अनुमान है कि संजय ने किसी भारी राड से दोनों की हत्या की है। पुलिस को वह राड नहीं मिली है। संजय द्वारा लिखित एक सुसाइड नोट मिला है, जिसमें सिर्फ अपनी आत्महत्या के बारे में एक लाइन लिखी है।
संजय की पत्नी आईपीएस में टीचर थी। बेटी सरवाइट कांवेट स्कूल में पढ़ती थी। संजय का एक बेटा भी है मनी, जो कि बुरहानपुर में कक्षा ग्यारवी में पढ़ता है। पडा़ेसियों से चर्चा के आधार पर सुबह संजय 6:30 बजे के आसपास बाहर दिखाई दिया था। उस वक्त उसकी बेटी सिम्मी के स्कूल का आटो आया था। उसने आटो वाले से मना कर दिया कि सिम्मी की तबियत खराब है। वह आज स्कूल नहीं जाएगी, फिर वह अंदर चला गया। बूढ़े मॉं-बाप इंतजार करते रहे कि आज ऊपर से कोई उतर कर नहीं आया। तब पड़ोसियों व रिश्तेदारों को खबर की। इसके बाद पुलिस की 100 डायल घटना स्थल पर पहुंची। वहां पर अंदर से दरवाजा बंद था। जब दरवाजा तोड़ा, तो दरवाजे के पास ही संजय फांसी पर लटका हुआ था। और पत्ली व बेटी की लाश अंदर बेडरूम में बिस्तर पर थी। पड़ोसियों व सहकर्मियों ने बताया कि वह आर्थिक रूप से भी ठीक है। पति-पत्नी दोनों कमाते है। उसका एक मकान फेपरताल में किराये पर भी चलता है। वह अपने परिवार के साथ ठीक से रहता था। अचानक क्या बात हुई की उसने इतना बड़ा कदम उठा लिया।