भोपाल। भोपाल लोकसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार दिग्विजय सिंह आज नामांकन दाखिल करेंगे। पर्चा भरने से पहले वो झरनेश्वर मंदिर पहुंचे और यहां दर्शन के बाद शंकराचार्य स्वरूपानंद सरस्वती के आशीर्वाद लिया। इस दौरान पत्नी अमृता राय और भाई लक्ष्मण सिंह भी उनके साथ मौजूद रहे। इसके बाद कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुरेश पचौरी के घर से वो पैदल ही नामांकन दाखिल करने के लिए निकल पड़े। इस दौरान नगरीय विकास एवं आवास मंत्री जयवर्धन सिंह, सहकारिता मंत्री डॉ गोविंद सिंह और कई प्रदेश पदाधिकारी भी मौजूद रहे।

इससे पहले मंदिर में मत्था टेकने के बाद जब उनसे चुनाव को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कुछ भी कहने से इंकार कर दिया, लेकिन उनके भाई लक्ष्मण सिंह ने जरूर साध्वी ठाकुर पर निशाना साधा। उन्होंने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि, भाजपा को धन्यवाद जो साध्वी प्रज्ञा जैसे उम्मीदवार को मैदान में उतारा। उनके पास विकास का कोई मुद्दा ही नहीं है। ऐसे में कांग्रेस की जीत यहां आसान हो गई है। वहीं लक्ष्मण सिंह ने साध्वी प्रज्ञा के सहारे पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि शिवराज सिंह ने ही दो बार साध्वी प्रज्ञा को गिरफ्तार किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *