दुष्कर्म का आरोपी भाजपा नेता पकडा गया
जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में लंबे समय से फरार चल रहे योग शिक्षिका से दुष्कर्म के आरोपी दस हजार के इनामी भाजपा नेता उपेंद्र धाकड को पुलिस ने आज मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। भारी सुरक्षा व्यवस्था में उसे न्यायालय में पेश किया गया। यहां से उसे 17 दिन की न्यायायिक हिरासत में भेज दिया है।

ज्यादती का प्रकरण दर्ज होने के बाद आरोपी भाजपा जिला महामंत्री उपेंद्र धाकड फरार चल रहा था। पुलिस ने उसके विदिशा, भोपाल और जबलपुर स्थित ठिकानों पर कई बार छापा मारा था। लेकिन आरोपी हर बार चकमा देकर फरार हो जाता था। बताया जा रहा है कि पुलिस को आरोपी के निजी वाहन से जबलपुर पहुंचने की सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस ने आज पकड लिया। आरोपी की अग्रिम जमानत हाईकोर्ट से खारिज हो चुकी है।

अभियोजन के अनुसार 9 जून 2019 को जबलपुर निवासी युवती ने पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि वर्ष 2013 में वह और उपेन्द्र धाकड़ रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय में योगा की पढ़ाई कर रहे थे। इस दौरान धाकड़ ने शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाए। जबलपुर में भाजपा और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यालय में कई बार दुष्कर्म किया था पीडि़ता का कहना है कि वर्ष 2018 तक धाकड़ उसका दैहिक शोषण करता रहा। इसके बाद उसने दूसरी लड़की से शादी कर ली। वो पीडिता से मामला वापस लेने के लिए दबाव बना रहा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *