भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने आज बयान जारी करके कहा कि मंत्रिमंडल का विस्तार एक महत्वपूर्ण विषय है। मंत्रिमंडल का विस्तार शीघ्र ही होने वाला है। सूत्रों का कहना है कि काफी तनावपूर्ण स्थिति है। फाइनल डिसीजन श्री अमित शाह ही ले पाएंगे।

भारतीय जनता पार्टी संगठन की एक बैठक के बाद गृह मंत्री श्री नरोत्तम मिश्रा की उपस्थिति में मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने बताया कि मंत्रिमंडल विस्तार पर मध्यप्रदेश में संगठन स्तर पर सभी बातचीत हो चुकी हैं। शीघ्र ही मंत्रिमंडल का विस्तार होने वाला है। विस्तार के सभी पहलुओं पर हमने विस्तृत चर्चा कर ली है। दिल्ली में चर्चा होनी है और उसके बाद बहुत जल्दी मंत्रिमंडल का गठन होगा। 

भाजपा सूत्रों का कहना है कि शिवराज सिंह सरकार के मंत्रिमंडल की लिस्ट गुटबाजी में अटक गई है। मध्य प्रदेश में भाजपा को वापस सत्ता में लाने वाले ज्योतिरादित्य सिंधिया के कम से कम 6 समर्थकों को उप चुनाव से पहले मंत्रिमंडल में शामिल करना है। इसके अलावा संगठन के वरिष्ठ और अनुभवी विधायकों और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की पसंद भी काफी महत्वपूर्ण है। इस सबके बीच शिवराज सिंह चौहान अपनी पसंद के कुछ मंत्रियों को भी शामिल करना चाहते हैं। बड़ी समस्या यह है कि यदि सभी की मनोकामनाएं पूरी कर दी जाए तो मंत्रिमंडल का संतुलन बिगड़ जाएगा। यदि मंत्रिमंडल में संतुलन बनाए रखा जाए तो सबकी मनोकामनाएं पूरी नहीं हो सकती। तनाव इतना बढ़ चुका है कि श्री जेपी नड्डा के पास भी इसका कोई हल नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *