भाजपा नेत्री और भिण्ड की जनपद पंचायत अध्यक्ष रही संजू जाटव ने आज कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर ली , उन्होंने सदस्यता पूर्व मुख्यमंत्री एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ के समक्ष ली और कांग्रेस की रीति-नीतियों में आस्था जताई।

संजू जाटव पहले बसपा में थी फिर हालात बदले को भाजपा में चली गई। अब उन्होंने कांगे्रस का दामन थाम लिया है। संजू जाटव भिण्ड जिले की गोहद विधानसभा से कांगे्रस के टिकिट पर उपचुनाव लडने का मन बना रही है इसलिए उन्होंने कांगे्रस का दामन थाम लिया है।

गोहद विधानसभा से कांगे्रस आखिरकार किस को अपना उम्मीदवार बनाती है यह बात अभी किसी को पता नहीं है। संभावना जताई जा रही है कांगे्रस के ताकतवर नेता डाॅं. गोविन्द सिंह भिण्ड जिले की गोहद और मेहगांव विधानसभा से ऐसे प्रत्याशी को टिकिट दिलाएंगे जिसे वो जिता सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *