‘तारक मेहता उल्टा चश्मा में’ छोटी ‘सोनू’ का किरदार निभाने वाली झील मेहता बहुत जल्द दुल्हन बनने वाली है। झील मेहता ने तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो को भले ही छोड़ दिया हो लेकिन इनकी एक्टिंग को काफी पसंद किया जाता था। अभी से भी झील मेहता को लेकर एक बहुत बड़ी खबर सामने आ रही है एक्ट्रेस शादी के बंधन में बंधने जा रही है इसी साल उन्होंने आदित्य दुबे के साथ सगाई की थी। झील मेहता के प्री वेडिंग फंक्शन भी शुरू हो गए हैं।

झील मेहता के शुरू हुए प्री वेडिंग फंक्शन

टेलीविजन की फेमस अभिनेत्री झील मेहता ने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड आदित्य दुबे के साथ इसी साल इंटिमेट फंक्शन में फैमिली और क्लोज फ्रेंड्स की मौजूदगी में सगाई कर ली थी। अब बहुत जल्द दोनों शादी करने जा रहे हैं। झील मेहता के बैचलर पार्टी की भी कुछ तस्वीरें सामने आई है। उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम पर खूबसूरत लोकेशन के साथ बैचलर पार्टी की कुछ तस्वीरें शेयर की है। तस्वीरों में जल्द दुल्हनिया बनने वाली झील फ्लोरल प्रिंटेड आउटफिट में खूबसूरत लग रही हैं। उन्होंने ब्राइड टू बी सैश भी पहना हुआ है। बैचलर पार्टी के लिए झील मेहता ने लाइट मेकअप किया हुआ था और अपने हाथ में ब्रेसलेट करने हुए बहुत खूबसूरत लग रही थी। उन्होंने अपने बालों को जैस्मिन स्टाइल में टाई किया था।

कॉलेज के दिनों से एक दूसरे को जानते हैं आदित्य और झील

झील मेहता और उनके मंगेतर आदित्य दुबे एक दूसरे को कॉलेज के दिनों से ही जानते हैं। जनवरी 2024 में आदित्य दुबे ने उन्हें एक रोमांटिक प्रपोज के साथ हैरान कर दिया था। झील अगर टैलेंटेड मेकअप आर्टिस्ट बन गई है उन्होंने सोशल मीडिया पर काफी तगड़ी फैन फॉलोइंग बना रखी है। झील मेहता ने तारक मेहता शो में उन्होंने माधवी और आत्माराम भिड़े की बेटी सोनू का किरदार निभाया था 4 साल से ज्यादा समय तक काम करने के बाद उन्होंने शो को छोड़ दिया था।