जबलपुर. मध्यप्रदेश के जबलपुर जिले के पाटन थाना क्षेत्र में सुरक्षा गार्ड ने शुक्रवार को सुबह चरित्र संदेह पर अपनी पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस के मुताबिक, ग्राम झामर निवासी रोहणी प्रसाद इलाहाबाद बैंक मनेरी में सुरक्षा गार्ड है। वह अपनी पत्नी जानकीबाई (42) के चरित्र पर संदेह करता था, जिसके चलते वह उसके साथ अक्सर मारपीट भी करता था।

शुक्रवार को सुबह जब पति रोहिणी प्रसाद सुबह ड्यूटी से लौटा तो पत्नी जानकी के साथ उसका फिर से चरित्र संदेह को लेकर विवाद हुआ, इस पर आवेश में आए पति ने अपनी लायसेंसी बंदूक से तीन फायर कर दिए, जिससे पत्नी के गले, सीने तथा हाथ में गोली और उसकी मौत हो गयी। पुलिस ने आरोपी की पत्नी का लहूलुहान शव अपने कब्जे में ले लिया है। आरोपी पति फरार है।

आरोपी पति फरार : पत्नी की हत्या करने के बाद आरोपी पति घटना स्थल से फरार हो गया। पास-पड़ोस के लोग गोली की आवाज सुनकर घर पहुंचे, तो देखा की महिला की लहूलुहान लाश पड़ी मिली। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी। पुलिस ने घटना स्थल में पहुंचकर शव को बरामद कर लिया है। साथ ही वारदात में प्रयोग में लाए गए हथियार को भी घटनास्थल से बरामद कर लिया है। पुलिस के अनुसार अभी तक आरोपी पति की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *