नोएडा। उत्तर प्रदेश के नोएडा में छेड़खानी का एक अजीब मामला सामने आया है। यहां एक अस्पताल के कोविड-19 आइसोलेशन वॉर्ड में भर्ती युवती ने डॉक्टर पर छेड़खानी का आरोप लगाया है। डॉक्टर भी युवती के साथ ही आइसोलेशन वॉर्ड में भर्ती था। पुलिस ने युवती की शिकायत पर केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस ने बताया कि युवती ने तबीयत खराब होने के बाद कोराना संक्रमण की जांच कराई थी। 20 जुलाई को वह ग्रेटर नोएडा स्थित एक हॉस्पिटल गई, वहां रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर उसे आइसोलेशन वॉर्ड में एडमिट कराया गया। सोमवार सुबह उसे हॉस्पिटल से डिस्चार्ज कर दिया गया था। उसी दौरान वॉर्ड में एडमिट हॉस्पिटल के डॉक्टर अमृता गोयल युवती को संक्रमण से बचाव के तरीके के बारे में बताने लगे।


युवती का आरोप है कि उसी दौरान डॉक्टर ने उसके साथ छेड़छाड़ की। हॉस्पिटल से डिस्चार्ज होने के बाद युवती ने पूरा मामला अपने परिजनों को बताया। इसके बाद एक्सप्रेस-वे थाने में शिकायत दर्ज कराई गई। हॉस्पिटल के प्रवक्ता का कहना है कि जिस डॉक्टर पर छेड़छाड़ का आरोप लगा है, वह हॉस्पिटल में पार्ट टाइम डॉक्टर हैं। वह क्रिटिकल केयर के पद पर तैनात है। वह खुद कोविड पेशंट है।


एसओ योगेश मलिक ने बताया कि युवती की शिकायत पर डॉक्टर के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पुलिस जांच कर रही है। जांच के बाद डॉक्टर के खिलाफ आगे कार्रवाई की जाएगी।

गौतमबुद्ध नगर जिले में कोरोना के 45 नए मामले
बता दें कि नोएडा में सोमवार को कोविड-19 के 45 नए मामले सामने आए हैं। जिला निगरानी अधिकारी डॉ. मनोज कश्यप ने यह जानकारी देते हुए बताया कि इन मामलों को मिलाकर जिले में अब तक 4,792 लोग कोविड-19 से संक्रमित पाए जा चुके हैं। इनमें से 4,060 लोगों को स्वस्थ होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दी जा चुकी हैं जबकि 692 मरीजों का यहां के विभिन्न अस्पतालों में उपचार चल रहा है। कोविड-19 की वजह से अब तक गौतमबुद्ध नगर जिले में 40 लोगों की मौत हो चुकी हैं।

One thought on “कोरोना पॉजिटिव युवती से आइसोलेशन वॉर्ड में भर्ती डॉक्टर ने की अश्लील हरकत”

Leave a Reply to Rishabh jain Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *