——————————
mkckr”; Fch – 8 nsth fUe rhëJ; u;u f]UrM rJCtd fUt mntgfU mkatfU rdhÜ;th
इस संबंध में अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार कृषि विभाग के सहायक संचालक विनोद कुमार देशमुख ने 5 दिन पहले जांच के दौरान सील की गई लूघरवाडा स्थित बालाजी कृषि केंद्र (खाद बीज की दुकान) की सील खोलने के बदले व्यापारी से 10 हजार रुपए मांगे थे।
बताया जाता है कि इसके बाद इस मामले की शिकायत बारापत्थर क्षेत्र निवासी फरियादी सीताराम बघेल ने लोकायुक्त जबलपुर से की थी। शिकायत का परीक्षण करने के बाद लोकायुक्त ने यह कार्रवाई की है।
डीएसपी दिलीप झरवडे ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि लोकायुक्त की कार्रवाई के बाद सहायक संचालक के घर में भी लोकायुक्त दल ने छानबीन की। सहायक संचालक विनोद कुमार देशमुख को साथ लेकर टीम जबलपुर मार्ग स्थित जैन मंदिर के पास स्थित निवास पहुंची जहां दस्तावेजों को खंगाला गया।
हालांकि मौके से लोकायुक्त दल को आय से अधिक संपत्ति से जुडे कोई ठोस सबूत नहीं मिले हैं। लोकायुक्त टीम ने सहायक संचालक विनोद कुमार देशमुख के खिलाफ भ्रष्टाचार अधिनियम की विभिन्न् धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर मामले को जांच में लिया है।