इंदौर। मध्यप्रदेश के इंदौर जिला न्यायालय में पदस्थ महिला लिपिक ने अज्ञात कारण से फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना का पता पति को सुबह चला। इसके बाद पूरा परिवार जबलपुर से शहर के लिए रवाना हो गया। घटनास्थल की जांच के बाद पुलिस ने शव का पीएम कराया।

इंदौर के एमजी रोड थाना क्षेत्र में रहने वाली शिवांगी पति पवन महोबिया ने शुक्रवार को घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। रात को पति से उनकी बात हुई थी। अगले दिन सुबह पति ने उन्हें फोन किया। जब फोन नहीं उठाया तब उन्होंने मकान मालिक से संपर्क किया। बाद में पता चला कि उन्होंने खुदकुशी कर ली है। पुलिस ने घटनास्थल की जांच की है। मृतका इंदौर न्यायालय में लिपिका के पद पर पदस्थ थी। सूचना के बाद जबलपुर निवासी पति पवन भी परिवार के अन्य सदस्यों के साथ इंदौर पहुंचे।

पवन ने बताया कि वह वन विभाग में वनरक्षक के पद पर पदस्थ हैं। उनकी पोस्टिंग बांधवगढ़ नेशनल पार्क में है। उनकी शादी 9 माह पूर्व 26 अप्रैल 2019 को शिवांगी से हुई थी। उन्हें भी नहीं पता कि पत्नी ने किन कारणों के चलते यह कदम उठाया है। एमवायएच में पुलिस ने शव का पीएम कराया है। पुलिस आत्म हत्या के कारणों की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *