संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद मिसाइल और परमाणु कार्यक्रमों के लिए तेल की आपूर्ति पर प्रतिबंध लगाया जाएगा। इन प्रतिबंधों के तहत उत्तर कोरिया को तेल आपूर्ति बेहद सीमित कर दी जाएगी। जिससे वो इसका प्रयोग परमाणु परीक्षणों में नहीं कर सके। उत्तर कोरिया को तेल की अधिकांश आपूर्ति चीन के द्वारा की जाती है।
गौरतलब है कि 28 नवंबर को उत्तर कोरिया ने इंटरकॉन्टिनेंटल बैलिस्टिक मिसाइल का परीक्षण किया था। जिसके बाद अमेरिका ने तत्काल चीन के साथ इसे लेकर वार्ता की थी। उत्तर कोरिया पर नए प्रतिबंधों के प्रस्ताव में उत्तरी कोरिया को कच्चे तेल और परिष्कृत तेल वितरण पर प्रतिबंध को मजबूत किया है।
चीन ने भी संकेत दिए है कि वह उत्तर कोरिया को ईंधन निर्यात पर नए प्रतिबंधों के लिए संयुक्त राष्ट्र में प्रतिबंध लगाए जाने का समर्थन करेगा।
उत्तर कोरिया के लिए संयुक्त राष्ट्र का प्रस्ताव खाद्य उत्पादों, मशीनरी और बिजली के उपकरणों के निर्यात में कटौती करने वाला भी होगा। इसके अलावा उत्तर कोरिया में अवैध माल ले जाने वाले जहाजों पर भी प्रतिबंध लगाया जा सकता है।