भोपाल। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह शुक्रवार सुबह सवा 9 बजे भोपाल पहुंचे। स्टेट हेंगर पर मुख्यमंत्री, मंत्रियों, नेताओं ने उनकी अगवानी की।
यहां बता दें कि वैसे शाह को गुरूवार रात को भोपाल पहुंचना था। लेकिन नियमित उड़ान छूटने के कारण उनका कार्यक्रम टल गया था। रात को मंत्री व नेता स्टेट हेंगर पर उनका इंतजार करते रहे। जब उनका कार्यक्रम टलने की जानकारी तब वह लौटे। 12 घंटे देरी से शाह सुबह 9.15 बजे भोपाल पहुंचे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेशाध्यक्ष नंदकुमार चौहान, महासचिव कैलाश विजयवर्गीय, उपाध्यक्ष प्रभात झा, मंत्री यशोधरा राजे आदि नेताओं ने उनका स्वागत किया। शुक्रवार को दिनभर अमित शाह का व्यस्त कार्यक्रम है। थोड़ी देर में वह भाजपा कार्यालय में नेताओं की बैठक लेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *