बॉलीवुड के दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में आज एक नया मोड़ आ गया है। सुशांत के पिता ने एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती के खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दी है। पटना मध्य क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक संजय सिंह के हवाले से समाचार एजेंसी ने जानकारी दी है कि सुशांत के पिता केके सिंह की शिकायत पर पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने सहित विभिन्न धाराओं के तहत अभिनेता रिया चक्रवर्ती के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। एफआईआर पटना के राजीव नगर थाने में दर्ज कराई गई है। रिया के खिलाफ कई मामलों के शिकायत दर्ज की गई है जिसमें उन्हें अपने प्यार में फंसाकर पैसे निकालने और आत्महत्या के लिए उकसाने का भी आरोप भी शामिल है। इंस्पेक्टर के मुताबिक सुशांत के केस की जांच करने के लिए बिहार से चार लोगों की पुलिस की टीम मुंबई पहुंच चुकी है, जो इस केस से जुड़े सभी जरूरी कागजात मुबंई पुलिस से कलेक्ट करेगी। पटना पुलिस टीम में इन्वेस्टिगेशन ऑफिसर के साथ इंस्पेक्टर मो. कैसर आलम, मनोरंजन भारती और एक अन्य इंस्पेक्टर शामिल हैं।

एसएसपी उपेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि रविवार को प्राथमिकी दर्ज की गई है। थानेदार निशांत केस के अनुसंधानकर्ता है। प्राथमिकी दर्ज करने के बाद निशांत सहित चार सदस्यीय टीम को मुंबई भेजा गया है। टीम मुंबई पहुंच गई है और वहां की पुलिस से संपर्क में है।

पटना पुलिस मंगलवार को मुंबई पहुंच कर वहां के एक बड़े अधिकारी से संपर्क किया है। काफी देर बातचीत के बाद सुशांत के केस डायरी की कापी उपलब्ध कराने का आग्रह भी किया है। पुलिस के अनुसार रिया चक्रवर्ती पर गंभीर आरोप लगाया है। सूत्रों की मानें तो आरोप है कि रिया ने सुशांत को अपने परिवार से अलग कर रखा था। बताया जा रहा है कि उनके बैंक अकाउंट को भी वही मैनेज करती थी। रिया पर सुशांत के रुपयों के गबन का भी आरोप लगाया गया है। सुशांत पटना पुलिस रिया चक्रवर्ती और दो अन्य लोगों से पूछताछ के अलावा जो भी आरोप लगाए गए। पटना पुलिस उन सभी बिंदुओं पर छानबीन करेगी। सुशांत के बैंक अकाउंट से लेकर बिजनेस के पहलुओं को भी पुलिस ने खंगालना शुरू कर दिया है।