ग्वालियर। दीपावली पर्व पर लोगों ने लक्ष्मी जी का पूजन कर दीए जलाए और जमकर आतिशबाजी हुई। सुबह से ही बाजारों में चहल पहल रही। लोग एक दूसरे को दीपावली की शुभकामनाएं देते देखे गए। उधर दीपावली पर शहर में सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त रहे और पुलिस क ा कड़ा पहरा रहा। उत्सवों का उत्सव दीपावली पर्व ग्वालियर में हर्षोल्लास से मना।
दीपावली पर्व पर गुरूवार सुबह से ही शहरवासियों में एक उत्साह का माहौल देखा गया। शहरवासी सुबह से ही लक्ष्मीजी के पूजन के लिए अपनी दुकानों, मकानों की सफाई करते देखे गए।
सुबह से ही शहर में ठेले वाले अशोक के पत्ते, माला आदि लेकर खड़े हो गए थे। लोगों ने पत्ते, फूल आदि खरीदकर दुकानों, मकानों पर सजाए। लोगों ने अपनी दुकानों, मकानों और ऑफिसों में लक्ष्मी जी का पूजन पूरे विधि विधान से किया।
दीपावली पर सुबह से ही लोगों की भीड़ बाजारों में देखी गई। सबसे ज्यादा भीड़ मिठाई, ड्राय फ्रूट, फलों के ठेले पर रही। लोगों ने इनकी खूब खरीददारी की। इसके अलावा आतिशबाजी बाजार में भी जमकर खरीददारी हुई। दीपावली पर लोग एक-दूसरे को बधाई देते हुए भी देखे गए। लोगों ने एसएमएस, फोन से भी एक-दूसरे को बधाई दी। उधर दीपावली पर शहर में सुरक्षा के पु ख्ता बंदोबस्त रहे।
पुलिस ने खरीददारों की लंबी भीड़ को देखते हुए शहरभर में कड़ा पहरा लगा रखा था। साथ ही गश्त भी बढ़ाई थी। कुल मिलाकर दीपावली पर आज पूरा शहर रोशनी से जगमगा रहा था। वहीं दीपावली के पावन पर्व पर लाखों क्विंटल फूलों से घर दरबार सजाए गए।
सर्वाधिक बिक्री गेंदा के फूलों की हुई। घर के दरवाजों एवं व्यवसायिक प्रतिष्ठानों पर लोगों ने गेंदा के फूलों से सजावट कर दीपावली पर्व को सुगंधित कर दिया। फूलों की महक ने दीपावली पर्व पर लोगों के जीवन को महकाया हैं।
उधर बाजारों में खरीददारों की भीड़ के कारण समूचे शहर में जाम की स्थिति रही। जैम का असर सबसे ज्यादा ह्रदयस्थल महाराज बाड़ा, सराफा बाजार, दौलतगंज, माधौगंज, छत्री बाजार में देखा गया। यहां दीपावली पूजन सामग्री, साज सज्जा का सामान खरीदने वालों का जमावड़ा लगा रहा। जिससे वाहनों से जाने आने वाले लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।