मुंबई। मंगलवार को अंडरवल्र्ड डाॅन दाऊद इब्राहिम की मुंबई स्थित तीन संपत्तियों की नीलामी हो गई। मगर इसी दौरान उसके एक गुर्गे ने एक राष्ट्रीय समाचार चैनल के संवाददाता को धमकी देते हुए कहा है कि, केंद्र की मोदी सरकार दाऊद को छू तक नहीं सकती है, डाॅन अपनी संपत्तियों की नीलामी से बौखला गया है। जो फोन काॅल आया था उसे टेप किया गया और, मुंबई पुलिस को सौंप दिया गया।

काॅल करने वाले की लोकेशन पाकिस्तान के कराची क्षेत्र की दर्शाई गई थी। कहा जा रहा है कि, वह पाकिस्तान में है। मुंबई में उसकी संपत्तियों की नीलामी को लेकर, उसके गुर्गे सक्रिय रहे। दाऊद की जो संपत्तियां नीलाम कर दी गई थीं उनमें होटल रौनक अफरोज, डांबरवाला भवन, शबनम गेस्ट हाउस शामिल है। इसे सैफी बुरहानी अपलिफ्टमेंट ट्रस्ट ने खरीदा है।

नीलामी 11.50 करोड़ रूपए में हुई। अंडरवल्र्ड डाॅन के गुर्गे ने कथित तौर पर कहा कि, मोदी सरकार दाऊद इब्राहिम का कुछ बिगाड़ नहीं सकती है। यदि उसकी संपत्ती खरीदने वाले ने निर्माण कार्य किया तो फिर, बुरा अंजाम भुगतना होगा। गौरतलब है कि, नीलामी से पहले हिंदू महासभा के स्वामी चक्रपाणी ने कहा था कि, वे दाऊद का डर दूर करना चाहते हैं, वे चाहते हैं कि, लोगों में डाॅन का डर न रहे।

उनका कहना था कि, संपत्ती खरीदने पर वे कम्युनिटी टाॅयलेट बनवाऐंगे। हालांकि वे नीलामी में अंतिम प्रक्रिया में शामिल नहीं हो सके। उन्होंने इसके पहले डाॅन की कार खरीदी थी और उसे आग के हवाले कर दिया था। मंगलवार को ही डाॅन को लेकर एक टेप जारी हुआ, इस आॅडियो टेप में डाॅन किसी गुर्गे से फोन पर बात करता नज़र आ रहा है। यह टेप लोकप्रिय संगीतकार नदीम से कथित तौर पर जुड़ा होना बताया जा रहा है।

जो कन्वर्ज़ेशन सुनाई दिया है उसमें डाॅन चिंता जता रहा है और वह कथित तौर पर नदीम सैफी की बात कर रहा है। गौरतलब है कि, नदीम का नाम गुलशन कुमार हत्याकांश में वांछित तौर पर सामने आया था। दूसरी ओर यह जानकारी सामने आई है कि, दाऊद की बहन हसीना पार्कर के पास लगभग 75 करोड़ डाॅलर की संपत्ती है। यदि डाॅन अंडवल्र्ड में सक्रिय न होता तो उसकी बहन के पास इतनी संपत्ती न होती।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *