दतिया । जनसम्पर्क एवं संसदीय कार्य विभाग मंत्री डाॅ. नरोत्तम मिश्र के मुख्य आतिथ्य में स्थानीय वृन्दावन धाम मंे अधिकारी, कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति की ओर से 150 शिक्षकों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पाठ्य पुस्तक निगम के उपाध्यक्ष अवधेश नायक ने की। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष विक्रम सिंह बुन्देला एवं आयोजन समिति के अध्यक्ष व्याख्याता अशोक शुक्ला विशेष रूप से मौजूद रहे।
जनसम्पर्क मंत्री डाॅ. नरोत्तम मिश्र ने कहा कि हमारे समाज में अध्यापकों का स्थान सबसे ऊंचा है और इस अवसर पर मैं शिक्षकों का सम्मान करते हुए गौरवान्ति महसूस कर रहा हूं। उन्होंने कहा कि दतिया में जो विकास हो रहा है उसमें आपकी भी भूमिका महत्वपूर्ण है। दतिया में मूलभूत संरचना के अलावा जो सांस्कृतिक, साहित्यिक और आध्यात्मिक कार्यक्रम होते है उनमें सभी अध्यापकगण बढ़़चढ़ कर भाग लें।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे अवधेश नायक ने कहा कि माता-पिता के बात गुरू का स्थान है। गुरू यदि ठान ले तो वह सामान्य व्यक्ति को भी सतासीन कर सकता है। उन्होंने चाणक्य और चंद्रगुप्त मौर्य का उदाहरण दिया। उन्होंने नए दतिया के निर्माण में मंत्री डाॅ. नरोत्तम मिश्र के कार्यों की सराहना की। कार्यक्रम के दौरान डाॅ. रतन सूर्यवंशी, अशोक शुक्ला, सनत पुरोहित ने भी अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती प्रभा शर्मा ने किया।

इन्हें किया गया सम्मानित
कार्यक्रम के दौरान महाविद्यालय के प्राचार्य एमएल प्रभाकर के अलावा डाॅ. आरपी नीखरा, रतन सूर्यवंशी, गिरीश श्रीवास्तव, चंदन सिंह यादव, रामजीशरण दांगी, निलय गोस्वामी, डाॅ. हेमंत गौतम, डाॅ. बीके जाटव, सुरेन्द्र मिश्रा, सुधीर पाण्डे, एनके उपाध्याय, प्रोफेसर कौशिक सहित अन्य प्राध्यापकगण तथा अभिलाष चतुर्वेदी, अशोक त्रिपाठी, बीके पटवा, डाॅ. कल्पना शर्मा, डाॅ. कल्पना तिवारी, रवि उपाध्याय, अशोक हरदेनिया, संतोष अग्रवाल, पूरन शर्मा, अर्चना दुबे, स्वामीशरण श्रीवास्तव, ओपी त्रिपाठी, ओपी यादव, डाॅ. अनिल दुबे, व्हीएम शर्मा, शायरा बानो, जेएल यादव, रविकांत मिश्रा, बबीता साहू, हरिहर शर्मा, बीएल शर्मा सहित अन्य व्याख्याता प्राचार्य एवं शिक्षकों के नाम शामिल हैं। कार्यक्रम में श्रीमती कृष्णा कुशवाहा, विपिन गोस्वामी, केजी शुक्ला, रवि त्रिपाठी, रामप्रकाश तिवारी, राजा श्रीवास्तव, रामकुमार सोनी आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *