भोपाल। स्वामी विवेकानंद जी की 150वीं जंयती समारोह आयोजन की श्रंखला में मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान आज यहाँ स्वामी विवेकानंद सार्ध शती समारोह समिति द्वारा आयोजित भव्य शोभा यात्रा का शुभारंभ किया।
मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में युवाओं का आव्हान किया कि वे नये भारत का निर्माण करने के लिये स्वामी विवेकानंद जी के आदर्शों का अनुकरण करें। स्वामी विवेकानंद के विचारों को उध्द्त करते हुए श्री चौहान ने कहा कि सकारात्मक सोच और कार्यों से ही समाज का विकास और कल्याण संभव है। स्वामी विवेकानंद जी के विचार आज भी प्रासंगिक है और न केवल व्यक्ति बल्कि राष्ट्र का उत्थान करने वाले हैं। स्वामी विवेकानंद संकीर्णता से परे थे। उन्होंने विश्व बंधुत्व का मार्ग बताया। वे कहते थे कि सभी पंथ ईश्वर तक पहुंचने का मार्ग हैं। स्वामी जी कहते थे कि विकास और प्रगति के लिये शारीरिक सामर्थ्य भी आवश्यक है। राज्य शासन ने सूर्य नमस्कार के आयोजन की पहल युवाओं में शारीरिक सौष्ठव के प्रति चेतना जागृत करने के लिये की है।
स्वामी विवेकानंद शोभा यात्रा वीर सावरकर चौराहे से लेकर घोड़ा नक्कास होते हुए न्यू मार्केट पहुँची। इस अवसर पर म.प्र. राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष श्री रमेश शर्मा और भोपाल भाजपा के अध्यक्ष श्री आलोक शर्मा, रामकृष्ण मिशन के सदस्य उपस्थित थे।