भोपाल। मुख्यमंत्री आज अपना 59 वां जन्मदिन मना रहे हैं। उनके जन्मदिन के अवसर पर आज उनके शासकीय आवास पर सुबह से बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। सुबह से ही उनके आवास पर कार्यकर्ताओं सहित आम लोगों ने उऩ्हें जन्मदिन की बधाइयां दी और उनकी सफलता और यशस्वी जीवन की कामना की।

5 मार्च 1959 को सीहोर के जैत में जन्में सीएम शिवराज सिंह आज अपना 59 वां जन्मदिन मना रहे हैं। उनके जन्मदिन के अवसर पर पूरे प्रदेश में तरह-तरह के कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं। मध्यप्रदेश भाजपा जहां उनके जन्मदिन को सेवा दिवस के रूप में मना रही है और मंडल स्तर तक कार्यक्रम आयोजित कर रही है। तो दूसरी तरफ सुबह से ही सीएम हाउस में उनके बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।

BJP प्रदेश अध्यक्ष नंदकुमार सिंह चौहान ने दी बधाई
सीएम शिवराज सिंह चौहान को बधाई देने वालों में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष नंदकुमार सिंह चौहान के अलावा तमाम प्रदेश पदाधिकारियों ने उनके आवास पर पहुंचकर उन्हें बधाई दी और सफल और यशस्वी जीवन की कामना की। इस अवसर पर सीएम शिवराज सिंह और उनकी पत्नी साधना सिंह ने सभी का हृदय से आभार जताया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *