ग्वालियर। भिण्ड जिले के अटेर थाना क्षेत्र के ग्राम परा में एक महिला को घर में अकेली पाकर उसके साथ दो लोगों ने कट्टे की नोंक पर दुष्कर्म किया। आरोपियों ने पीडित महिला को जान से मारने की धमदी देने के बाद भी उसी के घर में एक माह तक नजरबंद रखा जिससे वह अपनी फरियाद लेकर पुलिस के पास भी नहीं पहुंच पाई।
अटेर के एसडीओपी चन्द्रपाल सिंह तोमर ने बताया ग्राम परा निवासी एक 40 वर्षीय महिला 1 मई को घर में दिन में अकेली सो रही थी कि तभी गांव के ही जनवेद कुशवाह व विशंभर कुशवाह आए और महिला को उसी के घर में कट्टे की नोंक पर दोनों ने उसके साथ कुकर्म किया। इसके बाद आरोपी महिला को हिदायत दे गए कि किसी को बताया या पुलिस में रिपोर्ट की तो उसे और उसके परिवार को जान से मार डालेंगे। इसके बाद भी महिला को उसके ही घर में नजरबंद रखा। वह घर से बाहर कहीं जाती तो आरोपी उसका पीछा करके उसे डराते थे। कल महिला मौका पाकर अटेर थाने पहुंच गई और उसने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। अटेर थाना पुलिस ने महिला का मेडीकल कराने के बाद दोनों आरोपियों जनवेद व विशंभर के खिलाफ गैंगरेप का अपराध दर्ज कर लिया। दोनों आरोपी फरार हो गए है जिनकी पुलिस तलाश कर रही है।