ग्वालियर। भिण्ड जिले के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के ग्राम लोधे की पाली में अपने भांजे का विवाद निबटाने आए मामा की लाठी, फरसों से हमलाकर निर्मम हत्या कर दी गई।
लोधे की पाली गांव निचासी जयप्रकाश कुशवाह का गांव के ही रामशरण कुशवाह से रुपए के लेनदेन को लेकर विवाद चल रहा था। दोनो ंपक्षों में 25 अप्रैल को भी विवाद हुआ था तब पुलिस ने दोनों पक्षों पर शांति भंग का मामला दर्ज कर दोनों पक्षों के लोगों को जेल भेज दिया था। दोनों पक्ष के लोग जमानत पर थे। कल फिर दोनों पक्षों में विवाद हुआ तो जयप्रकाश कुशवाह ने भिण्ड जिले के मेहगांव थाना क्षेत्र के ग्राम अजनौधा निवासी मामा नवाब सिंह कुशवाह 40 वर्ष, अहबरन सिंह कुशवाह 25 वर्ष को अपनी मदद के लिए बुलाया।
नवाब सिंह कुशवाह 40 वर्ष, अहबरन सिंह कुशवाह दोनों सगे भाई अपने भांजे का विवाद सुलझाने गए तभी उन दोनों पर लाठी, फरसों से हमला कर दिया गया जिसमें अहबरन सिंह की मौके पर ही मौत हो गई तथा नवाब सिंह घायल होने पर ग्वालियर रैफर किया गया है।
गोहद के अनुविभागीय अधिकारी पुलिस अमरनाथ वर्मा ने बताया कि ग्राम लोधे की पाली में दो गुटों में लेनदेन को लेकर चले आ रहे विवाद में अहबरन सिंह की लाठी, फरसों से हमला कर दिया गया। नवाव सिंह घायल हुए है। नवाव सिंह की रिपोर्ट पर गोहद चौराहा थाना पुलिस ने आरोपी रामशरण, सूरज, होशियार खां, कादिर खां, इदरीश खां तथा एक अन्य के खिलाफ हत्या व हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया गया है। सभी आरोपी फरार है जिनकी पुलिस तलाश कर रही है।