भोपाल। आगामी स्थानीय निकायों के चुनाव में इस बार इंदौर नगर निगम में महापौर सामान्य वर्ग का रहेगा। प्रदेश में महापौर और अध्यक्ष पद के आरक्षण की प्रक्रिया बुधवार को पूरी हुई जिसमें यह तय किया गया।

आज रवींद्र भवन में महापौर और अध्यक्ष पद के आरक्षण की प्रक्रिया हुई। प्रदेश के 407 निकायों के लिए चक्रानुसार आधार पर प्रक्रिया तय की गई।


प्रदेश में 16 नगर निगम, 99 नगर पालिकाएं व 292 नगर परिषद है।

प्रदेश के पुराने 378 निकायों में से 315 का कार्यकाल समाप्त हो चुका है।


ये होंगे 16 नगर निगम महापौर

अनुसूचित जाति : मुरेना और उज्जैन । (मुरेना महिला वर्ग के लिए आरक्षित । )

अनुसूचित जन जाति : छिन्दवाडा आरक्षित ( मुक्त)

ओबीसी : भोपाल और खंडवा ,(महिला के लिए आरक्षित ). सतना और रतलाम ( मुक्त)

जनरल : सागर ,बूरहानपुर ,देवास और कटनी और ग़्वालियर …सामान्य महिला आरक्षित …

जनरल : जबलपुर ,इंदौर ,रीवा और सिंगरोली ..( अनारक्षित)।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *