इंदौर। मध्यप्रदेश के इंदौर की एक अदालत में पेशी के दौरान किन्नरों और वकीलो के बीच हुई भिडंत में बीच बचाव के लिए उतरी पुलिस की वकीलों से झडप हो गयी है। पुलिस सूत्रों के अनुसार महात्मा गाँधी रोड थाना क्षेत्र में रविवार को नेग मांगने के दौरान एक व्यापारी और किन्नरो के बीच विवाद हो गया था। विवाद में एक वकील भी घायल हो गया था।
पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर इस मामले में चार किन्नरों को कल जिला सत्र न्यायालय में पेश किया। वहां अपने साथी वकील पर हुये हमले आक्रोशित वकीलो ने किन्नरो पर हमले का प्रयास किया। इस दौरान बीच बचाव में पुलिस की वकीलों से झडप हो गयी। नगर पुलिस अधीक्षक प्रभा सिंह ने बताया की व्यापारी से नेग मांगने के दौरान किन्नरो के विवाद में एक वकील को भी चोट आई थी।
पुलिस ने घटना की जांच के उपरांत पांच आरोपी किन्नरो को गिरफ्तार किया था। आरोपी किन्नरो को न्यायालय में पेश करने के दौरान कुछ वकीलो ने किन्नरो पर हमला करने का प्रयास किया। इस बीच किन्नरो को सुरक्षित कोर्ट परिसर से बाहर निकालने के लिए प्रयास में पुलिस कर्मियों की वकीलो से झड़प हो गई हैं।
फ़िलहाल मामले की जांच कर रहे हैं जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। वहीं इस मामले में इंदौर जिला कोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सुरेंद्र वर्मा ने पुलिस पर मारपीट करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा हमने पूरे मामले से जिला न्यायाधीश को अवगत करा दिया हैं।