ग्वालियर। मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष एवं लहार के कांग्रेस विधायक डॉं. गोविन्द्र सिंह ने पुलिस पर आरोप लगाया है कि भिण्ड जिले के ऊमरी पुलिस थाने के बंदीगृह में गेहवद निवासी 19 वर्षीय रज्जन यादव की हत्या षडयंत्र पूर्वक की गई है। तीन दिन तक पुलिस ने युवक को अबैध रुप से निरोध में रखकर उसे शारीरिक यातनाएं दी जिससे उसकी मौत हुई, बाद में पुलिस ने अपने आपको बचाने के लिए फांसी के फंदे पर लटका दिया। उक्त आरोप डॉं. गोविन्द्र सिंह ने अपने भिण्ड स्थित निवास पर बुलाई गई पत्रकार वार्ता में लगाया है।
डॉं. गोविन्द्र सिंह ने आरोप लगाया है कि भिण्ड जिले के पुलिस थाने पुलिस, भाजपा के नेता व अपराधी चला रहे है। भाजपा के नेता अपराध करते है तो उनके खिलाफ पुलिस अपराध भी दर्ज नहीं करती है। अगर जनता के दबाव में पुलिस अपराध दर्ज कर भी लेती है तो उसको गिरतार नहीं किया जाता है। ऐसे में अपराधी खुलेआम घूमकर पीडित व्यक्ति को धमकी देकर प्रकरण वापस लेने के लिए मजबूर करते है। उन्होंने आरोप लगाया कि भिण्ड जिले के असवार थाना क्षेत्र में एक अनुसूचित जाति के व्यक्ति को स्थानीय भाजपा नेता द्वारा पीट-पीटकर घायल कर दिया गया। पुलिस ने पहले तो उक्त नेता के खिलाफ प्रकरण ही दर्ज नहीं किया। जनता के दबाव मे अपराध दर्ज कर लिया गया अब उसकी गिरतारी नहीं की जा रही है। स्थिति ये है कि भाजपा नेता पीडित को इतना धमका रहा है कि वह अपनी फसल काटने खेत पर भी नहीं जा पा रहा है। भिण्ड जिले में पुलिस व भाजपा नेता तालिबान जैसा आतंक बरपा रहे है।