जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय के छात्र संघ अध्यक्ष एसएन बालाजी ने मानव संसाधन और विकास मंत्री (MHRD) रमेश पोखरियाल निशंक को पत्र लिखा है। पत्र में उन्होंने आरोप लगाया है कि दो दलित बीटेक छात्रों को उनके तीसरे सेमेस्टर में रजिस्ट्रेशन करने से रोक दिया गया और प्रशासन द्वारा उन्हें यूनिवर्सिटी छोड़ने के लिए मजबूर किया जा रहा है।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह राजधानी नई दिल्ली में सभी नक्सल प्रभावित राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक कर रहे हैं। इस बैठक में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शिरकत नहीं की। बता दें दोनों के बीच लोकसभा चुनाव के वक्त से ही तनातनी काफी बढ़ गई है। इस बैठक में केवल सात राज्यों के ही मुख्यमंत्री पहुंचे हैं।
कश्मीर घाटी में सोमवार को लगातार 22वें दिन आम जीवन प्रभावित रहा। यहां के बाजार और स्कूल बंद रहे लेकिन शहर में निजी वाहनों की आवाजाही में सुधार हुआ है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि घाटी के ज्यादातर हिस्सों में पाबंदियां हटाई जा चुकी हैं लेकिन कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा बलों की तैनाती जारी रहेगी।
माओवादी नेता कोबाड गांधी को सूरत पुलिस ने राजद्रोह के एक मामले में गिरफ्तार कर लिया। उसे नौ साल पुराने इस मामले में यहां लाया गया था। अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि दक्षिण गुजरात में नक्सल गतिविधियों को फैलाने के आरोप में गांधी और 24 अन्य के खिलाफ राजद्रोह का मामला दर्ज किया गया था।
लोकसभा सीट से भाजपा सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर के कथित ‘‘मारक शक्ति’’ वाले बयान को कांग्रेस ने बेहद आपत्तिजक बताते हुए कहा कि ‘‘प्रज्ञा सिंह अपना मानसिक संतुलन खो बैठी हैं और पागलखाना ही उनके लिये सही जगह है।’’
केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल और शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने सोमवार को गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की और उनसे यहां प्राधिकारियों द्वारा ढहाये गए रविदास मंदिर का पुर्निनर्माण कराने का अनुरोध किया।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने सोमवार को केंद्र सरकार से आग्रह किया कि राज्य के तीन और जिलों को नक्सल प्रभावित श्रेणी में शामिल किया जाए तथा नक्सल प्रभावित इलाकों के लिये और विशेष बटालियनों की मांग की।दो जिले पहले ही वामपंथी चरमपंथ से प्रभावित श्रेणी में हैं।
दिल्ली उच्च न्यायालय ने शिक्षक भर्ती घोटाला में 10 साल कारावास की सजा काट रहे इनेलो प्रमुख ओम प्रकाश चौटाला की पैरोल सोमवार को चार हफ्ते के लिए बढ़ा दी। चौटाला ने पत्नी के निधन के बाद अंतिम रस्म अदा करने के लिए पैरोल बढ़ाने की मांग की थी।