भोपाल। कोरोना के कारण परिवार में तबाही आ गया है। कोरोना काल में एक युवक की शादी हुई थी। शादी के बाद ससुराल के लोग पॉजिटिव पाए गए थे। संक्रमण के डर शादी के बाद युवक अपनी पत्नी के साथ भी सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करता रहा था। कोरोना फोबिया से युवक इस तरह ग्रसित था कि अपनी पत्नी के करीब ही नहीं गया है। कुछ दिनों बाद गुस्से में नई-नवेली दुल्हन ससुराल छोड़ कर मायके चली गई। क्योंकि इतने दिनों में पति ने कभी भी दामपत्य दायित्वों को नहीं निभाया था।
मायके जाने के 5 महीने बाद भोपाल स्थित फैमिली कोर्ट में उसने तलाक की अर्जी लगा दी। 2 दिसंबर को दाखिल तलाक की अर्जी में पत्नी ने कहा था कि पति फोन पर अच्छी-अच्छी बात करते हैं लेकिन कभी पास नहीं आते हैं। इसे लेकर पति-पत्नी में अक्सर विवाद होता था। दोनों की शादी 29 जून 2020 को हुई थी। साथ ही उसने ससुराल के लोगों पर प्रताड़ना का आरोप लगाया था। उसके बाद कुटुंब न्यायालय में दोनों की काउंसलिंग शुरू की गई थी।