भोपाल। मध्यप्रदेश के भोपाल के आईपर कॉलेज के मालिक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। भोजपुर रोड पर स्थित आईपर कॉलेज के मालिक आरके साधवानी पर आरोप है कि उन्होंने सन 2016 में एक नाबालिग लड़की का रेप किया था। आरके सादवानी ने अपने फार्म हाउस पर नाबालिग लड़की को बुलाकर दुष्कर्म किया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

क्राइम ब्रांच के अनुसार मध्यप्रदेश के जबलपुर की रहने वाली 16 वर्षीय किशोरी एक महिला से भोपाल में मिली थी। 2016 में उस महिला ने उसे देह व्यापार में धकेल दिया था। वह मॉडल बनाने के नाम पर लोगों से किशोरी को मिलवाती थी। पीडिता ने बयान में बताया कि 2016 में महिला उसे लेकर एक फार्म हाउस पर गई थी। जहां पर आरके सादवानी ने उसके दुष्कर्म किया था। आरोपी भोजपुर रोड पर स्थित आईपर कॉलेज का मालिक है। एएसपी निश्चय झारिया ने बताया कि रविवार को क्राइम ब्रांच ने सादवानी को गिरफ्तार कर महिला थाने के सुपुर्द किया था। जहां से मंगलवार को उसे कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने उसे जेल भेज दिया है। देह व्यापार करवाने वाली महिला को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।

आरोपी की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने मामले में काफी गोपनीयता बरती। छोटे से छोटे अपराध की जानकारी प्रेसनोट जारी कर देने वाली भोपाल पुलिस ने तीन दिन तक इस गिरफ्तारी उजागर नहीं की। जब वह जेल चला गया था तब लोगों को इसकी जानकारी लगी। गिरफ्तारी उजागर नहीं करने से पुलिस सवालों के घेरे में हैं।

भोपाल के पुलिस उपमहानिरीक्षक इरशाद वली ने बताया कि 2016 में एक किशोरी के साथ दुष्कर्म करने के मामले में आईपर कॉलेज के मालिक को गिरफ्तार किया गया है। इस मामले की बहुत दिनों से जांच चल रही थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *