ग्वालियर। भिण्ड जिले के अटेर क्षेत्र के बिजोरा की पुलिया पर दीपावली को हुई तीन हत्याओं के आरोपियों पर पुलिस अधीक्षक प्रशांत खरे ने 60 हजार रुपए का ईनाम घोषित कर दिया है। साथ ही आरोपियों की धरपकड़ के लिए लगातार दबिशें दी जा रही है। इसके लिए 10 टीमें भी बना दी गई है। जो कि आरोपियों के नाते रिश्तेदारों सहित संभावित ठिकानों पर दबिश दे रहे हैं। इस जघन्य हत्याकाण्ड के आरोपियों का 4 दिन बाद भी पुलिस सुराग नहीं लगा पाई है।
अटेर क्षेत्र के चिलोंगा गांव में दीपावली की अलसुबह साढ़े छह बजे दो पक्षों में मामूली बात पर विवाद हो गया था। इसके बाद दोनों पक्ष शिकायत करने सुरपुरा थाने में राजीनामा हो गया। लेकिन बाद में एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के तीन लोगों को थाना से लौटते वक्त बिजौरा की पुलिया पर गोली मारकर हत्या कर दी थी। इसके बाद एसपी प्रशांत खरे ने आरोपियों की धरपकड़ के लिए तत्काल 10 टीम बना दी थी।
साथ ही पुलिस अधीक्षक प्रशांत खरे ने छोट सिंह भदौरिया, वीरपाल सिंह भदौरिया, अजयपाल सिंह भदौरिया, छोटू भदौरिया, देवेन्द्र भदौरिया सभी निवासीगण ग्राम चिलौंगा के ऊपर 10-10 हजार रुपए तथा तीन अज्ञात आरोपियों पर 10 हजार रुपए का ईनाम घोषित किया गया है।