उत्तरप्रदेश में आज बडा हादसा हुआ है। बीती रात कन्नौज में भीषण सड़क हादसा हुआ है। यहां ट्रक से भिड़ंत के बाद एसी बस में आ लग गई। बस में कुल 50 यात्री सवार थे, जिनमें से 30 के जिंदा जल जाने की खबर है। प्रशासन ने करीब 20 यात्रियों के मरने की पुष्टि की है। 20 यात्रियों को बचा लिया गया है। वहीं सुबह उन्नाव में कार और बस की टक्कर हो गई। कोहरे के कारण हुए इस हादसे में 12 लोग जख्मी हुए हैं। हादसा आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर हुआ। घायलों को लखनऊ के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है।

वहीं कन्नौज हादसे के घायलों को भी अस्पताल में इलाज चल रहा है। मृतकों में कुछ यात्रियों के शव पूरी तरह जल चुकी हैं। उनकी पहचान करना भी मुश्किल है। कानपुर रेंज के आईजी मोहित अग्रवाल ने बताया है कि हादसा कन्नौज के जीटी रोड हाइवे पर हुआ। डबल डेकर बस और ट्रक में टक्कर हो गई, जिसके बाद दोनों वाहनों में भीषण आग लग गई। हादसे के वक्त ज्यादातर यात्री सो रहे थे। बस कन्नौज के गुरसहायगंज से जयपुर जा रही थी। 26 यात्री गुरसहायगंज और 17 यात्री छिबरामऊ से सवार हुए थे।

पीएम नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे पर दुखः प्रकट किया है और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है। आईजी मोहित अग्रवाल ने बताया, बस में करीब 45 यात्री सवार थे। 25 को बचा लिया गया है। इनमें से 12 को मेडिकल कॉलेज तिरवा में भर्ती कराया गया है। 2 यात्री पूरी तरह स्वस्थ्य थे, जिन्हें घर भेज दिया गया है। 18 से 20 यात्री लापता हैं।

आईजी मोहित अग्रवाल के मुताबिक, शव बहुत बुरी तरह जल चुके हैं। डीएनए टेस्ट से उनकी पहचान की जाएगी और इसके बाद ही मृतकों की सही आंकड़ा पता चलेगा। शुरुआती जांच में बस में 8 से 10 शव नजर आ रहे हैं, लेकिन वे भी बुरी तरह जल चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *