जापान से टकराए तूफान तालिम ने यहां जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। दक्षिणी हिस्से के चार प्रमुख द्वीपों से टकराए इस तूफान से दो लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य लोग घायल हो गए। जापान की मौसम संबंधी एजेंसी ने बताया कि तालिम की वजह से 162 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं।

स्थानीय पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पश्चिमी जापान में भूस्खलन से एक महिला की मौत हो गई। वहीं कोची में 60-वर्षीय चालक अपनी कार में मृत पाया गया। तूफान से संबंधी घटनाओं से 38 लोग घायल हो गए हैं। तालिम के चलते करीब 116 घरेलू उड़ाने रद्द हो गई। उत्तरी जापान में कई बुलेट ट्रेन सेवाएं भी रद्द की गई। अधिकारियों ने अब भूस्खलन और बाढ़ की चेतावनी दी है। क्युशू से टकराने से पहले मियाको शहर को 50 साल के इतिहास में 24 घंटे की सर्वाधिक बारिश का सामना करना पड़ा था।

इरमा के बाद अब कैरिबियाई द्वीप से टकराएगा तूफान ‘मारिया’

वॉशिंगटन। इरमा तूफान का सामना करने के बाद अब कैरिबियाई द्वीप को तूफान ‘मारिया’ का सामना करना पड़ेगा। अमेरिका के नेशनल हरिकेन सेंटर ने इसे चौथी श्रेणी का शक्तिशाली तूफान बताया गया है और यह आगामी दो दिन में द्वीप समूह से टकरा सकता है। इससे 144 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की आशंका है।

विएतनाम में तूफान डोकसुरी से मरने वालों की संख्‍या हुई नौ

हनोई। विएतनाम में डोकसुरी तूफान से मृतक संख्या बढ़कर नौ पर पहुंच गई। बीते सप्ताह आए तूफान से अभी भी चार लोग लापता हैं। इससे 112 लोग घायल हो गए और छह प्रांतों में डेढ़ लाख से अधिक घरों को नुकसान पहुंचा। यहां 5.28 लाख घरों में अभी भी बिजली आपूर्ति बाधित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *