भोपाल । महाराष्ट्र के लोकसभा क्षेत्रों के लिए संगठन की ओर से जनसंपर्क, जल संसाधन और संसदीय कार्य मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र ने 14 और 15 सितंबर को बारामती, माधा और सतारा लोकसभा चुनाव क्षेत्रों मे भ्रमण किया।
इस मौके पर डॉ. मिश्र ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी को सशक्त बनाने के लिए श्री कुशाभाऊ ठाकरे जी की कल्पना को क्रियान्वित किया । उन्होंने मध्यप्रदेश के साथ ही संगठन का नाम देश में ऊँचा किया। बाद में उन्होंने राष्‍ट्रीय स्तर पर जिस तरह से कार्यकर्ताओं का निर्माण किया वो अनुकरणीय रहा। वास्तव में पार्टी आज इस मुकाम पर पहुँची है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने श्री अमित शाह जी के साथ संगठनात्मक कार्यों का विस्तार किया है। डॉ. मिश्र ने कहा कि जिस पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष लगातार प्रवास कर रहा हो, उसकी कार्यशैली, उसकी कार्यपद्धति ऐसी है कि विधानसभाओं में हमारी सरकारें आईं। आज 18 स्टेट में भारतीय जनता पार्टी की सरकारें बन गई हैं। आज सर्वाधिक मुख्यमंत्री देश के अंदर हमारे हैं, देश के अंदर सर्वाधिक सांसद हमारे हैं, देश के अंदर सर्वाधिक विधायक हमारे हैं देश के अंदर जिस पार्टी के पास सर्वश्रेष्ठ कार्यकर्ता हों वो पार्टी कभी हार ही नहीं सकती। हमें अपने देश भारत को परम वैभव के शिखर पर ले जाना है। आप कल्पना तो करिये जब देश के प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह थे उस समय लगातार घोटाले होते थे।
डॉ नरोत्तम मिश्र ने कहा बाकी दल हाशिए पर चले गए हैं। भारतीय जनता पार्टी एक उद्देश्य को लेकर कार्य कर रही है, जिसमें राष्ट्र का कल्याण सर्वोपरि है। कांग्रेस सरकार में भ्रष्ट्राचार हावी था। जनता ने वो हालात देखकर श्री मोदी को देश का नेतृत्व सौंपा। आज कांग्रेस हमारे नेता पर भ्रष्टाचार का एक आरोप नहीं लगा सकती। उनके पास सिर्फ यही कहने को रह गया है कि प्रधानमंत्री विदेशों के बहुत दौरे करते हैं। उनका सूट कितनी कीमत का है। कांग्रेस इसे ही मुददा बनाती रहती है। जहां पोलिंग टीम बेहतर हो, वहाँ पार्टी जीतती ही है। कार्यकर्ताओं की भूमिका सक्रिय और आत्म विश्वास मजबूत हो ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *