ग्वालियर। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि प्रदेश सरकार द्वारा गरीबो के लिए अनेक कल्याणकारी योजनाऐं संचालित की है। जिनका लाभ पात्र व्यक्तियों को निरंतर देने की पहल की जा रही है। जनता की बेहतरी के लिए हर संभव प्रयास किए जावंेगे। साथ ही ग्राम विकास की दिशा में कई सुविधाऐं उपलब्ध कराई जावेंगी। वे आज जिले की अटेर विधानसभा के ग्राम नरसिंहगढ में ग्राम उदय से भारत उदय अभियान के अन्तर्गत कृषि ग्राम संसद के समारोह को संबोधित कर रहे थे।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि प्रदेश में ग्राम उदय से भारत उदय अभियान विगत 14 अप्रैल से संचालित किया जा रहा है। यह अभियान 31 मई तक जारी रहेगा। इस अभियान के अन्तर्गत ग्रामो को सशक्त बनाने के प्रयास किए जा रहे है। साथ ही ग्राम विकास की अवधारणा को साकार करने की पहल जारी है। उन्होने कहा कि कृषि ग्राम संसद के आयोजन भी इस अभियान के अन्तर्गत किए जा रहे है। जिसमें ग्राम की चौपाल पर किसानों को खेती को फायदे का धंधा बनाने की दिशा में समझाईस दी जा रही है। इस दिशा में खेती का रोड मेप तैयार किया जावेगा। जिसकी मदद से किसान आर्थिक तरक्की की राह पकडेंगे। इसीप्रकार किसानो की खेती को लाभकारी बनाने की दिशा में किसानों को सोइल हैल्थकार्ड उपलब्ध कराए गए है। जिसके मान से किसान अपने खेत की मिट्टी का परीक्षण कराकर बोई जाने वाली फसल का उत्पादन बढाने में सहायक होंगे। उन्होंने कहा कि उदोतपुरा क्षेत्र के विकास में किसी भी प्रकार की कोर कसर नहीं छोडी जावेगी। ग्रामवासी ग्राम विकास की योजनाऐं गांव में ही बनाऐं, जिससे उनकी आवश्यकताओं के अनुरूप विकास की गंगा प्रभावित होगी।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि गरीबों के कल्याण की दिशा में प्रदेश सरकार बचनबद्व होकर काम कर रही है। इस दिशा में एजेंडा तैयार किया जाकर ऐसे गरीब व्यक्ति जिनके पास रहने को मकान और भूमि नहीं है। उन्हें पूरे प्रदेश में रहने के लिए मकान एवं भूमि का पट्टा दिया जावेगा। उन्हांेने कहा कि चंबल संभाग के भिण्ड, मुरैना और श्योपुर के लिए चम्बल एक्सप्रेस वे बनाने की दिशा में कार्यवाही प्रारंभ की जा चुकी है। उन्होंने कहा कि भिण्ड जिले में सैनिक स्कूल खोलने की कार्यवाही प्रारंभ की जा चुकी है। इस सैनिक स्कूल में बच्चे पढ लिखकर सेना में भर्ती होने का अवसर प्राप्त कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि रोजगार के अवसर दिलाने की दिशा में इस क्षेत्र के स्वसहायता समूहो को सशक्त बनाया जावेगा। जिससे वे तरक्की की राह पकढकर आगे बढने में कामयाब होंगे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान नरसिंहगढ में आयोजित ग्राम संसद के दौरान बेटियों द्वारा ’’राम भजन सुखकारी’’ एवं लगुरिया के गायन मंे भी शामिल हुए। साथ ही बेटियों ने चंदा मामा से प्यारा मेरा मामा की तर्ज पर प्रस्तुति दी।
भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक अटेर डॉ अरविन्द सिंह भदौरिया ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की पहल पर अटेर विधानसभा के क्षेत्र में सडको का जाल बिछाया गया है। साथ ही विद्युत फीडरो से क्षेत्र में बिजली पहुंचाने की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। इसीप्रकार ग्वालियर चंबल संभाग क्षेत्र की अटेर विधानसभा को विकास की दिशा में आगे बढाने के निरंतर प्रयास जारी है।
क्षेत्रीय सांसद डॉ भागीरथ प्रसाद ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि केन्द्र और राज्य सरकार ग्राम विकास की दिशा में निरंतर काम कर रही है। साथ ही विकास को निरंतर आगे बढाने के प्रयासों में जुटी हुई है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान इस क्षेत्र के विकास के लिए कटिबद्व होकर काम कर रहे है। साथ ही उनके नेतृत्व में चंबल का विकास आगे बढ रहा है। जिसके कारण अटेर सबृद्व क्षेत्र के रूप में अछूता नहीं रहेगा। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने नरसिंहगढ में आयोजित समारोह के दौरान अटेर क्षेत्र के ग्राम नरसिंहगढ में हाईस्कूल,सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, शंातिधाम, खेल मैदान, सीसी सडक, वृक्षारोपण कराने की घोषणा की।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ग्राम उदय से भारत उदय अभियान के अन्तर्गत नरसिंहगढ में आयोजित किसान संसद के दौरान बेटियों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम लंगुरिया की प्रस्तुति पर एक लाख रूपए का चैक प्रदान किया।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लाडली लक्ष्मी योजना के अन्तर्गत जिले की विधानसभा अटेर के ग्राम नरसिंहगढ में आयोजित समारोह के दौरान उपासना, दिव्या, काजल, आरती, वीरावती, सीमा को चैक एवं प्रमाण पत्र प्रदान किए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *