ग्वालियर। भाजपा किसाना मोर्चा ने आज बलराम जयंती के अवसर पर किसान सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। यह आयोजन मेला ग्राउंड स्थित मृगनयनी गार्डन में संपन्न हुआ।
किसान मोर्चा के इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भारत सरकार के ग्रामीण विकास, स्वच्छता, पेयजल एवं शहरी विकास मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता किसान मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष रणवीर ंिसह रावत ने की।इस अवसर पर मंचासीन भाजपा जिलाध्यक्ष देवेश शर्मा, विधायक नारायण सिंह कुशवाह, जीडीए अध्यक्ष अभय चौधरी, पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष एवं प्रदेश कार्यसमिति सदस्य वेदप्रकाश शर्मा, विनोद जादौन, जिलमहामंत्रीगण कमल माखीजानी, शरद गौतम, महेश उमरैया, संभागीय मीडिया प्रभारी सुबोध दुबे, कौशल वर्मा, वीरेंद्र पचौरा, भाजप ग्रामीण जिलाध्यक्ष वीरेंद्र जैन आदि उपस्थित थे।कार्यक्रम का स्वागत भाषण किसान मोर्चा अध्यक्ष भरत दांतरे ने किया। कार्यक्रम का संचालन किसान मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अमिताभ तोमर ने किया।
किसान सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए भारत सरकार के केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि आज भगवान बलराम की जयंती है। इस अवसर को भारतीय जनता पार्टी और मप्र सरकार किसान दिवस के रूप में मनाते हैं हम किसान को अन्नदाता मानते हैं और आज हमारा सौभाग्य है कि हम कृषि के क्षेत्र में अच्छा काम करने वाले किसान भाईयों का अभिनंदन भी कर रहे हैं।
तोमर ने कहा कि हमारा देश कृषि प्रधान देश है। पूर्व में भारतीय जनता पार्टी की सरकार से पहले जो कांग्रेस की सरकारें रहीं उन्होंने किसान की हालत को खराब कर दिया। भारत देश कर्म प्रधान एवं धर्म प्रधान देश है। धर्म के आशय को बताते हुए उन्होंने कहा कि धर्म से आशय पूजा पाठ एवं अध्यात्म से नहीं है बल्कि धर्म का आशय जो भी व्यक्ति जो कर्म करता है और जो कर्म करने चाहिए। देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी किसानों की लगातार चिंता कर रहे हैं उन्होंने खाद्य, बीज एवं किसानों को बीज की उपलब्धता बढाने पर बहुत जोर दिया है जिसका परिणाम हमें देखने को मिल रहा है। कार्यक्रम के प्रारंभ में अतिथियों द्वारा किसान हल का पूजन किया गया एवं पं. दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ श्यामाप्रसाद मुखर्जी के चित्रों पर माल्यार्पण किया गया। इसके उपरांत गाय के बछडे का भी पूजन अतिथियों द्वारा किया गया। कार्यक्रम की शुरूआत में किसान भाईयों ने अपने लोकगीत कन्हैया गीत का गायन भी किया।