इंदौर। मध्यप्रदेश के इंदौर संभाग के धार शहर के पास हुई सडक दुर्घटना में तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। जानकारी के अनुसार तेज गति से जा रही कार खड़े डंपर में जा घुसी। इससे तीन लोगों की जान चली गई। हादसे में 2 अन्य लोग घायल भी हो गए। नौगांव थाना क्षेत्र में इंदौर-अहमदाबाद रोड पर यह दुर्घटना हुई।
बताया जाता है कि हादसे का शिकार परिवार बड़ौदा से ओंकारेश्वर जा रहा था। ये लोग दो वाहनों से बडौदा के लिए निकले थे। शहर के दो किमी दूर नौगांव फोरलेन पर सोमवार को यह हादसा हुआ। नौगांव थाना क्षेत्र में इंदौर-अहमदाबाद रोड पर तेज रफ्तार कार खड़े डंपर में घुस गई। जानकारी के अनुसार डंपर में रेत भरी हुई थी। दुर्घटना में कार में सवार 2 लोग गंभीर घायल हो गए। लोगों ने अपने स्तर पर निजी वाहन और एंबुलेंस से घायलों को जिला अस्पताल भेजा लेकिन कुछ ही समय बाद दो लोगों ने दम तोड दिया। जबकि एक महिला ने एक घंटे बाद अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
जानकारी के अनुसार दुर्घटना में बड़ौदा के प्रवीणभाई (45), सुमित्रा( 58) और वर्षा (40) की मौत हो गई। जबकि अमिषा और दीपकभाई गंभीर घायल हैं। परिवार वालों ने बताया कि दो वाहन साथ चल रहे थे। जो वाहन हादसे का शिकार हुआ वह आगे चल रहा था। ये लोग ओंकारेश्वर दर्शन के बाद उज्जैन महाकाल दर्शन के लिए जाने वाले थे।