भोपाल ! मध्य प्रदेश में कांग्रेस को मंगलवार को एक बड़ा झटका लगा जब पूर्व सांसद चंद्रभान सिंह लोधी ने भारतीय जनता पार्टी की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण कर ली। पूर्व सांसद लोधी ने कटनी जिले के बहोरीबंद विधानसभा क्षेत्र में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के रोड-शो के दौरान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भाजपा में शामिल होने की घोषणा की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने उनका स्वागत किया। श्री लोधी ने कहा कि भाजपा की नीतियों से जनता खुशहाल हुई है। राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से गरीब, किसान, महिला, युवा, बेरोजगार वर्ग लाभान्वित हुए हैं। राज्य में तीन स्थानों पर हो रहे विधानसभा के उपचुनाव से पहले कांग्रेस को कई बड़े झटके लगे हैं। विजयराघवगढ़ के विधायक संजय पाठक ने कांग्रेस छोड़कर भाजपा की सदस्यता ली और भाजपा के उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ रहे हैं। इसके अलावा पूर्व विधायक निशीथ पटेल भी कांग्रेस छोड़कर भाजपा में जा चुके हैं।
पहले भी थे भाजपा में
पूर्व सांसद चन्द्रभान लोधी पहले भी भाजपा में थे। वे भाजपा के टिकिट पर दमोह जिला पंचायत अध्यक्ष, विधायक और सांसद भी रहे, लेकिन लोकसभा में परमाणु विधेयक पर क्रॉस वोटिंग के कारण उन्हें भाजपा से निष्काशित कर दिया गया था। इसके बाद उन्होंने कांग्रेस का दामन थाम लिया था।
उन्होंने कांग्रेस के टिकिट पर एक बार लोकसभा और दो बार विधानसभा चुनाव लड़ा, लेकिन उन्हें हार का मुंह देखना पड़ा। दमोह से वरिष्ठ भाजपा नेता वित्तमंत्री जयंत मलैया ने उन्हें विधानसभा चुनाव में दोनों बार शिकस्त दी। चंद्रभान के भाजपा में शामिल होने की अटकलें पूर्व से ही लगाई जा रही थीं, लेकिन वे इसे सार्वजनिक तौर पर नकारते रहे थे।
चंद्रभान सिंह के दमोह स्थित पुरानी गल्ला मण्डी निवास पर अज्ञात व्यक्तियों ने दीवारों पर कुछ नारे लिख दिए, लेकिन बाद में स्लोगन लिख दिये लेकिन, बाद में उस पर कालिख पोतकर मिटा दिया गया।