जम्मू और कश्मीर के अनंतनाग में अमरानाथ यात्रियों पर हुए हमले के बाद मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती शनिवार को दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह से मिलने के लिए पहुंच गई। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक दोनों मिलकर घाटी में लगातार बढ़ रही हिंसक घटनाओं पर चर्चा की।
राजनाथ से मुलाकात के बाद सीएम मुफ्ती ने कहा कि कश्मीर में तनाव के पीछे चीन का भी हाथ है। उन्होंने कहा कि कश्मीर में आतंकी बाहर से आ रहे हैं। इस बीच गहमंत्री राजनाथ सिंह की ओर से मिली मदद के लिए मुफ्ती ने उनका शुक्रिया भी किया।
गौरतलब है कि सोमवार शाम को अमरनाथ यात्रियों पर हुए आतंकी हमले में 7 लोग मारे गए और 19 यात्री घायल हुए। मरने वालों में पांच महिलाएं भी शामिल हैं। अनंतनाग में सोमवार को हुए दो आतंकी हमलों के बाद बुधवार को अमरनाथ यात्रा के लिए तीर्थयात्रियों का एक और बड़ा जत्था कश्मीर से बाबा बर्फानी अमरनाथ के लिए रवाना हुआ है।