भोपाल| विधानसभा चुनाव में भाजपा की मुश्किलें बढ़ाने वाले कंप्यूटर बाबा ने अब लोकसभा चुनाव में मैदान में उतरने के लिए ताल ठोक दी है| उन्होंने विधानसभा चुनाव में कांग्रेस का खुलकर समर्थन किया था, जिसके बाद कमलनाथ सरकार ने उन्हें बड़ी जिम्मेदारी भी सौंपी है| अब कंप्यूटर बाबा ने चुनाव लड़ने की इच्छा जाहिर की है, ओर टिकट की मांग की है| कंप्यूटर बाबा ने दावा किया है कि अगर उन्हें चुनाव लड़ने का मौक़ा दिया जाता है तो वो लाखों वोट से जीतेंगे|

कंप्यूटर बाबा ने कहा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी और मुख्यमंत्री कमलनाथ मध्य प्रदेश में जहां से कहें वहां से चुनाव लड़ने के लिए तैयार हैं| अगर चुनाव लड़े यह दावा है कि वे लाखों वोटों से जीत भी दर्ज करेंगे| वहीं भोपाल में दिग्वजिय सिंह के लिए प्रचार करने के सवाल पर कंप्यूटर बाबा ने कहा वे निश्चित रूप से दिग्विजय सिंह के लिए प्रचार करेंगे|

उन्होंने कहा दिग्विजय जब मुख्यमंत्री थे तब से लेकर अब तक संतों में उनके प्रति आस्था है और जनता भी उनके साथ है वे दिग्विजय के लिए प्रचार करेंगे| कंप्यूटर बाबा ने कहा अगर दिग्विजय सहमत होंगे तो हम सभी संत उनके नामांकन में भी जाएंगे और पूरे प्रदेश भी भाजपा के खिलाफ जो धर्म विरोधी पार्टी है..उसके खिलाफ प्रचार करेंगे| इस दौरा कंप्यूटर बाबा ने यह भी कहा कि कांग्रेस मध्य प्रदेश में 15 सीटें जीतेगी और नरेंद्र मोदी इस बार प्रधानमंत्री नहीं बनेंगे|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *